मॉडल बूथ क0प्रा0वि0 चांदपुर में चुनाव पाठशाला का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वीप मतदाता कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड कायमगंज के मॉडल बूथ कन्या प्राथमिक विद्यालय चांदपुर कक्ष में चुनाव पाठशाला का आयोजन हुआ। ब्लॉक गाइड कैप्टन ज्योति ने सभी लोगों को बताया कि भारत लोकतांत्रिक देश है। जिसमें सभी लोगों की भागीदारी आवश्यक है और सभी की भागीदारी तभी सुनिश्चित हो सकती है, जब हम अपना अमूल्य वोट करें। हम सब मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र को मजबूत बनाए जाने के लिए अपना वोट अवश्य दें। तथा सबसे पहले अपने घर फिर अपने मोहल्ले और अपने गांव के लोगों को भी वोट करने में सहयोग प्रदान करें। साथ ही मतदाता जागरुकता की शपथ दिलायी गई। इस अवसर पर संजीव कुमार, प्रीतम सिंह, प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश शाक्य, आरती, शिवानी, सरिता, सुनीता, माल्ती, अनीता, नरेंद्र प्रताप, विपिन, विनोद, जीतू, वीरपाल, अनीता, रेनू प्रेमपाल, मोहनलाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *