फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किये गए व्यय प्रेक्षक श्रीनिवासन राव वाना की अध्यक्षता में समस्त लेखा टीमों (लेखा टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, एफ.एफ.टी., एस.एस.टी., वी.वी.टी., वी.एस.टी.) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रेक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी टीमों द्वारा 24 घंटे निगरानी की जाये। सभी तरह के व्यय पर निगरानी रखी जाये। चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाये। नामांकन का कार्य शुरु हो गया है। इसलिए सभी लोग अपनी-अपनी डियूटी का पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करें। सभी के सहयोग से ही हम निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करा सकते हैं। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी, एसडीएम अतुल कुमार व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाये-व्यय प्रेक्षक
