रेलवे रोड के सुंदरीकरण हेतु आये विद्युत पोल

व्यापारियों के चेहरे पर लौटी रौनक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रेलवे रोड का सुंदरीकरण तैयारी शुरु होने वाली है। विद्युत विभाग द्वारा पोल लगाने के लिए आ गये है। उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा रेलवे रोड के सुंदरीकरण की मांग कई बार उठायी गई। कलेक्टे्रट सभागार में बैठक में जिलाधिकारी ने शीघ्र रेलवे रोड का सुंदरीकरण कराने के नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिये थे। साथ ही विद्युत विभाग द्वारा सुंदरीकरण हेतु पोल लगाये जाने के कारण कार्य अधर में था। जिसको लेकर उद्योग व्यापार मण्डल ने चेतावनी दी थी कि अगर शीघ्र कार्य शुरु नहीं हुआ तो व्यापार मण्डल सडक़ों पर उतरकर आंदोलन करेगा। पिछले दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी रेलवे रोड का सुंदरीकरण नहीं हुआ। जिस कारण अधिकांश दुकानदारों की बिक्री पर फर्क पड़ रहा है। ऐसे में फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा, अखिल भारत हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा एवं रेलवे रोड के व्यापारी कई बार सुंदरीकरण को लेकर मांग कर चुके थे। काफी समय बीत जाने के बाद प्रशासन जागा। तब जाकर विद्युत विभाग की नींद खुली। सुंदरीकरण कराये जाने के लिए अभी तक केवल विद्युत विभाग की ओर से चौक से रेलवे रोड पर पोल लगने के लिए आ गये है। अब देखना है कि कितने दिनों के अंदर कार्य शुरु कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *