विद्युत संविदा कर्मचारियों ने जनप्रतिनिधियों को सौंपे ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पावर कारपोरेशन विविदा संविदा कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष रामकिशन, महामंत्री विष्णू सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गयी कि वर्ष २००० से आउटसोर्सिंग के माध्यम ेसे कर्मचारियों की तैनाती कर बिजली लाइनों का अनुरक्षण व विद्युत सब स्टेशनों का परिचालक कार्य कराया जा रहा है। वेतन के रुप में ८ से १० हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों को वेतन १८ हजार रुपये दिये जाने की मांग की है। पिछले कई वर्षों से संघ मांग करता चला आ रहा है कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों का कार्य के लिए अनुरुप अनुबन्ध किया जाये। १८ हजार रुपये निर्धारित कर सरकार द्वारा समय-समय पर दिये जाने वाले हित लाभों को किया जाये। दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाये। ईपीएफ घोटाले की जांच करायी जाये। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा पिछले दस वर्षों से अधिक समय से कार्य कर रहे प्रशिक्षित व अनुभवी संविदा उप केंद्र परिचालकों को कार्य से हटाकर जिन्हें १० हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है। उनके स्थान पर पूर्व सैनिक कल्याण निगम के कर्मचारियों को तैनात कर आदेश निर्गत कर दिया गया है। जिनका अनुमन्य ३० हजार रुपये किया जा रहा है। जिससे लगभग १२ हजार से १५ हजार कर्मचारियों के बेरोजगार होने की सम्भावना है। ऐसे में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों को कार्य के अनुरुप अनुबन्ध करने, वेतन १८ हजार रुपये निर्धारित किया जाये। उपकेंद्र परिचालक सहायक के नाम पर हटाये गये कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने व ईपीएफ घोटाले की जांच कराने एवं दुर्घटनाओं को रोकने व सैनिक कल्याण निगम से कर्मचारियों को तैनात न करने संबंधित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *