विद्युत कर्मचारी ने ग्रामीण के बिजली बिल के हड़पे 40 हजार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विद्युत कर्मचारी द्वारा बकाया बिल वसूली जमा करने के नाम पर रुपया लेने के बाद भी बिल जमा न होने पर पीडि़त ने कर्मचारी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
कस्बा नवाबगंज क्षेत्र के गांव सिरमौर बांगर निवासी मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह जाटव ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने बीते 26 दिसंबर को संविदा पर तैनात विद्युत कर्मचारी राजू यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी ग्राम बेग को अपने ऊपर बकाया बिल विद्युत 40000 रुपया जमा करने के लिए दे दिया था। राजू यादव ने उसको आश्वासन दिया था कि वह पैसा जमा कर देगा, लेकिन तब से ना तो उसका कटा कनेक्शन जोड़ा गया और ना ही ऑफिस में पैसा जमा हुआ। कई बार आरोपी युवक के घर गया और बार-बार अपने पैसे मांगे, लेकिन पैसा वापस नहीं कर रहे हैं। इस बात का आरोप लगाकर पीडि़त ने थाने में आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *