
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संा ने मांगों को लेकर अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड कायगमंज को ज्ञापन सौंपा। पांच सूत्रीय ज्ञापन में मांग की गयी नवंबर २०२२ से अप्रैल २०२३ तक का ईपीएफ तथा मार्च व अप्रैल का वेतन न मिलने के कारण संविदा कर्मचारी भुखमरी की कगार पर हैं। मेमर्स भारत इंटरप्राइजेज के द्वारा माह नवंबर २०२२ से २०२३ मार्च तक का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही केवी उपकेंद्र हजियांपुर के स्व0 विपिन कुमार लाइनमैन की दुर्घटना हित लाभ ५,०००००/- नहीं दिया गया। केवी उपकेंद्र बरझाला के कृष्णा पोल से गिरने से उनकी कमर में अधिक चोट आयी है। जिसके इलाज के लिए लगभग ढाई लाख रुपये का खर्चा आया है। कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गयी है। शमशाबाद उपकेंद्र के लाइनमैन प्रमोद की २०२२ का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। अक्टूबर, नवंबर २०२२ में कंपनी द्वारा कुशल को १०४७४/- के स्थान पर १०३५४/- व अकुशल को ८४००/- के स्थान पर ८३०३/- रुपये का भुगतान किया गया। उपकेंद्रों पर परिचालक सहायक को हटा दिया गया है।
बिजली घर पर रात्रि में परिचालक अकेले डियूटी कर रहे हैं। उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सभी संविदा कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाये। मांगें पूरी नहीं की गयीं, तो विद्युत संविदा कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस सम्बन्ध मे अधीक्षण अभियंता भोलेपुर को भी अवगत करा दिया गया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष रामकिशन, महामंत्री विष्णू सिंह चौहान व उनके कर्मचारी व सहायकों ने धरना देकर ज्ञापन सौंपा।
