मांगों को लेकर विद्युत संविदा कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विद्युत संविदा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर व अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सांैपा। मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सांैपकर मांगें पूरी करने की मांग की गई। ज्ञापन में तैनात कर्मचारियों का लेबर का अनुबंध कर लाइनमैन, उपकेंद्र परिचालक, कम्प्यूटर आपरेटर आदि तकनीकी एवं घातक प्रकृति के कार्यों को कराया जा रहा है। पावर कार्पोरेशन द्वारा कर्मचारियों के वेतन भुगतान में भेदभाव करते हुए सैनिक कल्याण निगम में तैनात कर्मचारियों का अनुबंध लगभग ३० हजार का तथा संविदा कर्मियों के माध्यम से तैनात कर्मचारियों का अनुबंध लगभग १३ हजार किया जा रहा है। जबकि कार्य की तुलना में संविदा कर्मचारी ज्यादा कार्य करते है। साथ ही मानक के अनुरुप सुरक्षा उपकरण दिये जाये। प्रदेश में सैकड़ों कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है। ईएसआईसी के मद में कर्मचारियों के अंशदान सहित ४८१ रुपये का भुगतान करने के बावजूद भी घायल कर्मचारियों का उपचार नहीं कराया जा रहा है। कई बार निवेदन के बाद भी ईपीएफ घोटाले की जांच नहीं करायी गई है, घोटाले की जांच करायी जाये। साथ ही संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का निदान हो। समय पर वेतन दिया जाये, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामकिशन, महामंत्री विष्णु सिंह के नेतृत्व में संविदा कर्मचारियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *