
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पावर कारर्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामकिशन व महामंत्री विष्णु सिंह ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि पावर कारर्पोरेशन द्वारा रिक्त पदों के साक्षेप नियमित प्रकार के कार्यों को मस्टरोल व्यवस्था के तहत कर्मचारियों की तैनाती कर कार्य कराने के स्थान पर संविदाकारों के माध्यम से तैनात कर्मचारियों के लेवरों के अनुबंध कर लाइनमैन, उपकेंद्र परिचालक, कम्प्यूटर आपरेटिंग आदि तकनीकी एवं घातक प्रकृति के कार्यों को कराया जा रहा है। कर्मचारियों के वेतन भुगतान में भेदभाव करते हुए सैनिक कल्याण निगम के तैनात कर्मचारियों का अनुबंध लगभग ३० हजार का तथा संविदाकारों के माध्यम से तैनात कर्मचारियों का अनुबंध लगभग १३ हजार का किया जा रहा है। तुलना में कर्मचारियों की तैनाती न करने के कारण कर्मचारियों से आठ घंटे २६ दिन के स्थान पर १२ से १६ घंटे ३० दिन कार्य लिया जा रहा है। यह मानक अनुरुप है। सुरक्षा उपकरण भी नहीं है। बिजली की चपेट में आने से लोग गिरकर घायल हो जाते है और मृत्यु हो जाती है। संविदाकारों को ईएसआईसी के मद से कर्मचारियों के अंशदान सहित ४८१ रुपये का भुगतान करने के बावजूद घायल कर्मचारियों का उपचार नहीं कराया जा रहा है। ईपीएफ घोटाले की जांच भी नहीं करायी गई है, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
