विद्युत विभाग ने कैंप लगाकर 2 लाख 60 हजार जमा कराया बिल

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। विद्युत विभाग की टीम ने कैंप लगाकर 2 लाख 60 हजार के बकाया बिल जमा कराये। साथ ही कई लोगों के बकायेदारी में कनेक्शन काट दिये।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव अहमदगंज में विद्युत विभाग के जेई कृष्ण कुमार मौर्य द्वारा कैंप लगाकर 2,60,000/- का बिल जमा कराया गया। अहमदगंज में विद्युत विभाग की टीम ने अभियान चलाकर 22 लोगों के 5000 रुपए से ऊपर होने के कारण विद्युत कनेक्शन काटे गए और विद्युत कनेक्शन की केबिल काटकर अपने साथ ले गए। विद्युत विभाग के बाबू नेत्रपाल सिंह ने बताया की जिन लोगों के एक लाख से ऊपर के बिल होंगे उन पर एफआईआर कराई जाएगी और जिन लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं अगर उनके कनेक्शन कोई लाइनमैन बगैर बिल जमा कराए जोड़ता है तो जांच कराकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। बिजली विभाग की चेकिंग से उपभोक्ताओं में हडक़ंप की स्थिति देखी गयी। जेई ने बताया कि यह अभियान बराबर जारी रहेगा। इसलिए बकायेदार अपना बिल जल्द से जल्द जमा कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *