सपा सांसद बर्क के घर जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम

संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क के घर बिजली विभाग की टीम पहुंची है. बिजली विभाग की टीम मीटर रीडिंग ले रही है. इस दौरान उनके घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है. बिजली विभाग की टीम उनके घर मीटर रीडिंग करने और एसी, पंखे और अन्य बिजली उपकरणों के लोड की जांच करने के लिए पहुंची है बिजली कनेक्शन में अनियमितता को लेकर संभल के सांसद जिया उर रहमान जांच के घेरे में आए हैं. बिजली विभाग ने उनके परिसर में बिजली के इस्तेमाल में अनियमितताओं को चिन्हित किया है. संभल के दीपासराय में 200 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी की एफआईआर की गई है. संभल तहसील में बिजली उपभोक्ताओं पर 101 करोड़ का बकाया है.

मामले की जानकारी देते हुए संभल के एडिशनल एसपी शिरिश चंद्रा ने कहा कि बिजली विभाग के द्वारा पुलिस बल की मांग की गई थी. जिसके संदर्भ में पर्याप्त पुलिस बल दिया गया है, जिससे किभी भी स्थिति से निपटा जा सके. बिजली विभाग की टीम जांच कर रही है. वहीं, संभल की एसडीएम बिजली चोरी को लेकर यह हमारा रेगुलर अभियान चल रहा है. पहले से इनपुट थे कि बिजली कनेक्शन का जो वैध तरीका होता है, उसे फॉलो नहीं किया गया है.

उधर सपा सांसद के अधिवक्ता कासिम जमाल ने बताया कि सांसद नंबर एक की बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं. उनके घर पर 10 किलोवाट का सोलर प्लांट लगा है. वह सोलर प्लांट की बिजली का ही इस्तेमाल करते हैं. इसी की वजह से घर का बिजली बिल शून्य आ रहा है. सपा सांसद बिजली का मासिक चार्ज जमा करते हैं. इससे पूर्व जिले में मस्जिद और मदरसों से पूरे मोहल्ले को बिजली देने का मामला पकड़ा गया था. 14 दिसंबर को इसका खुलासा हुआ था. तड़के 5 बजे ही DM और SP ने छापेमारी की थी. यह बिजली चोरी सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के इलाके में हो रही थी. जिले में मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हिंसा हुई थी. इसके बाद से पुलिस-प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर है. उपद्रवियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. इस बीच बिजली चोरी के कई मामले सामने आए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *