शर्मनाक: 80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म

अमेठी: जिले से एक शर्मनाक और भयावह घटना सामने आई है। नशे में धुत्त एक 24 साल के युवक ने अपने ही गांव की 80 साल की बुजुर्ग महिला से रेप की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। इस घटना के सामने आने के बाद पीड़िता के परिजनों और पुलिस दोनों के होश उड़ गए। इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है जहां 24 साल के वहशी दरिंदे मोहम्मद इश्तियाक अली ने खटिया पर बीमार पड़ी 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक यह घटना सात फरवरी की रात की है, जब बुजुर्ग महिला का पूरा परिवार पड़ोस में ही किसी समारोह में भोज खाने गया था और बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी। इसके बाद गांव का ही रहने वाला युवक, इश्तियाक अली रात के 12:30 से 2:00 के बीच घर में घुस गया और बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर पहले उसका मुंह दबा दिया और उसके बाद उसने हैवानियत की सारी हदें पार कीं। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया। सबसे बड़ी बात यह है कि बुजुर्ग महिला पिछले तीन चार सालों से बीमार चल रही थी और बिस्तर पर पड़ी थी।परिजन जब समारोह खत्म होन के बाद घर वापस आए तो घर में घुसते ही उनके होश उड़ गए। जब परिजनों को इस वारदात का पता चला तो वे सदमे में आ गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। फ़िलहाल परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

धौलपुर में 80 साल की बुजुर्ग महिला से रेप

धौलपुर. राजस्थान में शर्मसार करने वाला रेप का बड़ा मामला सामने आया है. प्रदेश के धौलपुर जिले के सैपऊ थाना इलाके में एक युवक ने 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. वारदात के बाद युवक फरार हो गया. परिजनों को जब वारदात का पता चला तो वे सदमे में आ गए. पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है. वह आरोपी की तलाश में जुटी है. थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह के अनुसार दिल को दहला देने वाली यह वारदात शुक्रवार को हुई. पीड़ित बुजुर्ग महिला ने शुक्रवार रात को पुलिस थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पीड़ित महिला ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बेटी से मिलने जा रही थी. उसी दौरान उसे रास्ते में गांव का एक युवक शराब के नशे में मिला. युवक उसे जबरन खेत में ले गया और वहां उसके साथ दरिंदगी की. पीड़िता जब चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई. वे तुरंत महिला को लेकर पुलिस थाने पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर पीड़ित महिला का मेडिकल मुआयना कराया. पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया है. वह सरगर्मी से फरार आरोपी की तलाश में जुटी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *