
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहम्मदाबाद विकास खण्ड के सभागार कक्ष में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह ने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से प्रत्येक तीन माह में ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की नियमित बैठकें कराने के लिए कहा और विभिन्न जानकारी प्रदान कर जागरूक किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, बालश्रम, स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, दत्तक ग्रहण, चाइल्ड हेल्प लाइन नं0 109८, महिला हेल्पलाइन 181, इमरजेंसी नंबर 112 के साथ मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि कोविड काल 1 मार्च 2020 के दौरान माता-पिता दोनों या किसी एक अथवा अभिभावक को खोने वाले बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य, पालन पोषण तथा शिक्षा जारी रखना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य है। जिन परिवारों ने कोरोना काल में अपनों को खोया है उनके बच्चों के सपने टूट ना जाएं इसलिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। कोविड काल में कोरोना से मृत होने पर उनके बच्चों को 4000 रुपए प्रति माह प्रति बच्चा दिया जा रहा हैं कोविड काल में अन्य कारणों से मृत्यु होने पर उनके बच्चों को 2500 रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जाने का प्रावधान है और कक्षा 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण कर डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय अथवा तकनीकी संस्थान से स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त कर रहे या नीट, जेईई व क्लेट जैसे राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्रों को 23 वर्ष आयु पूर्ण अथवा स्नातक शिक्षा, डिप्लोमा प्राप्त करने में जो भी पहले हो तक इस योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार की वार्षिक आय 300000 तीन लाख से कम होनी चाहिए तथा जिनके माता-पिता दोनों नहीं है उनके आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर बाल कल्याण पुलिस अधिकारी मोहम्मदाबाद, खण्ड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि अश्वनी कुमार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ0 जितेन्द्र यादव, सहायक विकास अधिकारी पंचाय, सामाजिक कार्यकत्री रूबी सिंह, ब्लॉक समन्वयक विवेक आदि ुलोग उपस्थित रहे।
