समधन, समृद्धि न्यूज़। रहमतों और बरकतों का महीना रमज़ान का पहला जुमा की नमाज़ से पहले समधन नगर के मोहल्ला सौरखी तरफ मस्जिद में नमाजियों को दीनी बातें बताते हुए मौलाना मुफ्ती रिजवान ने कहा कि इस रमजान मुबारक महीने की सभी मुसलमानों को अच्छे से कद्र करनी चाहिए इस महीने में अल्लाह ताला नेकियां में इजाफा करता है एक नेकी के बदले सत्तर गुनाह ज्यादा शबाब कर देता है आगे उन्होंने बताया कि इसी महीने में कुरान पाक नाजिल हुआ था इसीलिए इस महीने में रमजान के रोजो के साथ-साथ शाम के वक्त तरावीह में कुरान पढ़ा और सुना जाता है। कहा कि जो मर्द और औरत 15 का हो जाता है तों वह बालिग हो जाता है उसपर पांच वक्त की नमाज़ के साथ- साथ रोज़े भी फर्ज हो जाते हैं बगैर किसी तखलीफ के रोज़ा नहीं छोड़ना चाहिए। तरावीह के बारे में बताया कि जब तराबीह में कुरान पाक पढ़ा जा रहा हो तब बड़ी खामोशी की हालत में कुरान को गौर से सुनना चाहिएं।
