नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों व लक्ष्यों की प्राप्ती हेतु किया गया जागरुक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्लाक संसाधन केंद्र बढ़पुर में जेंडर इक्विटी के अन्तर्गत पावर एंजिल के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने हेतु यूनीसेफ व सर्व शिक्षा के दिशा निर्देशन में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन जिला समन्वयक बालिका शिक्षा नागेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के के उद्देश्यों व लक्ष्यों की प्राप्ती हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तरीय मीना मंच सुगमकर्ता भारती मिश्रा द्वारा यूनीसेफ द्वारा तैयार की गई। आधा फुल कॉमिक व प्रथम बार पावर एंजिल हेतु तैयार प्रगति के पंख नामक पुस्तिका का विद्यालय पर संचालन कैसे होगा, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।
टे्रनर पूनम ओझा द्वारा स्टार कलर करने व पावर एंजिल द्वारा तितलियों में रंग भरने की जानकारी देते हुए आधा फुल की छह कहानियों का मंचन प्रतिभागियों द्वारा कराया गया। भारती मिश्रा ने कहा कि आज जब हम सब भ्रामक प्रचारों के शिकार हो रहे है तो निश्चित तौर से बाल मन पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता होगा। शिक्षक होने के नाते हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम उन्हें जागरुक कर भ्रामक प्रचारों से बचाये। जिला समन्वयक नागेन्द्र सिंह ने कहा कि आज विज्ञापन बहुत कुछ ऐसा दर्शा रहे है जो सत्यता से बहुत दूर है। ऐसी स्थिति में निश्चित रुप से पावर एंजिल को सशक्त कर हम अन्य सभी बच्चों को सजक कर सकते है। सभी अपने-अपने विद्यालय में प्रगति के पंख में दिये गये १२ सत्रों का भली भांति संचालन करेंगे। इस अवसर पर शिखा सक्सेना, चेतना, सरिता मिश्रा, प्रभा गौड़, सुनीता यादव, सीमा तिवारी, विनय कुमार,अदिति, संस्कृति, नीतू, राधा-रानी, रीता राजपूत, सीमा मौर्या, श्रीकृष्ण वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
