बसपा की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहुजन समाज पार्टी की बैठक भोजपुर विधानसभा के मॉडल शंकरपुर में मुख्य अतिथि रामनरेश गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा के अन्तर्गत समीक्षा बैठक में रामनरेश गौतम, जिला प्रभारी विजय भास्कर, विधानसभा महासचिव रुपलाल वर्मा व बृजेश जाटव, आदेश कुमार आदि ने सम्बोधित किया। रामनरेश गौतम ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को जिताना है और बहन जी को दिल्ली भेजकर प्रधानमंत्री बनाना है। जिला प्रभारी विजय भास्कर ने कहा कि सभी लोग अपने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें और पार्टी से लोगों को जोड़े। मॉडल शंकरपुर में सेक्टर कमेटी के अध्यक्ष देव नारायन व विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक कर बसपा की नीतियों और रीतियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संगठन से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *