फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहुजन समाज पार्टी की बैठक चांदपुर स्थित अखिलेश भास्कर के आवास पर सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष आरडी बौद्ध के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता फौजी ज्ञान सिंह ने की। विधानसभा सचिव अखिलेश भास्कर ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया व सेक्टर स्तर पर पदाधिकारी बनाकर लोग जोड़े जाये। पार्टी के कैडर के बारे में जानकारी दी गई। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पदाधिकारी गांव-गांव जाकर सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत बनाये और बहन जी को पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करें। इस मौके पर राकेश अहिरवार, श्रीकृष्ण, जितेन्द्र फौजी, ग्रीश शंखवार, कमलेश आदि लोग मौजूद रहे।
बसपा की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर
