
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बंधु समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करना सभी अधिकारी सुनिश्चित करें।
डीएम ने कहा कि संबंधित विभाग एमओयू हस्ताक्षर करने वाले इन्वेस्टर्स को सुविधाओं के साथ आगे लाएं। इन्वेस्टर्स के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का कार्य किया जाए। इन्वेस्टर्स की हर स्तर पर मदद की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जीएमडीआईसी, संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा के प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता, व्यापारी नेता संजय गर्ग, स्पोटर अमन जैन, रोहित गोयल व अन्य मौजूद रहे।
