संतानों को उत्तम बनाने की विद्या पर दिया गया जोर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आर्य समाज कमालगंज के तत्वावधान में चल रहे श्रावणी वेद प्रचार अभियान के अंतर्गत नगर से सटे खानपुर में सामूहिक सत्संग का आयोजन किया गया। आर्य विद्वानों द्वारा वेदों में संतानों को उत्तम बनाने की विद्या पर उपदेश किया गया। यज्ञ का आयोजन हुआ। यजमान डा0ॅ राम कुमार कटियार रहे। उनके साथ ग्रामवासियों ने यज्ञ में आहुति देकर ईश्वर से सुख समृद्धि की कामना की। संयोजक आचार्य संदीप आर्य ने यज्ञ सम्पन्न कराया।ेे उन्होंने कहा कि वेद केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे जीवन के प्रत्येक पक्ष को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। संतानोत्पत्ति और उनके उत्तम निर्माण की विद्या भी वेदों का एक महत्वपूर्ण विषय है। वेदों का स्पष्ट मत है कि संतानों का चरित्र, संस्कार और गुण माता-पिता के आचरण तथा वातावरण पर निर्भर करते हैं। गर्भाधान से पूर्व और गर्भकाल में माता-पिता का शुद्ध आहार, संयमित जीवन, सत्संग और ईश्वर उपासना संतान के उत्तम निर्माण के लिए आवश्यक बताया गया है।
आचार्य रामप्रकाश ने कहा कि वेदों में संतानोत्पत्ति से लेकर उनके पालन-पोषण तक संपूर्ण जीवन-व्यवस्था का मार्गदर्शन मिलता है। इसलिए सभी गृहस्थों को वैदिक मान्यताओं का पालन करना चाहिए, आर्य समाज का उद्देश्य संस्कारवान भावी पीढ़ी का निर्माण करना है। सभा की अध्यक्षता उपासना कटियार ने की। उन्होंने आये हुए सभी अतिथि व विद्वानों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ0 सत्यम कटियार, रमाकांत कटियार, ऋषि कटियार, मोनू, प्रशांत, वैष्णवी, राधिका आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *