नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय पर अधिकारियों के प्रतिदिन न बैठने से कर्मचारी बेलगाम हो गये हैं। परिसर में स्थित एनआरएलएम कक्ष अधिकतर बंद ही रहता है। जिससे यहां आने वाले लाभार्थी बैरंग वापस लौट जाते हैं।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के विकास खंड कार्यालय परिसर में बना एनआरएलएम कक्ष अधिकतर बंद दिखाई देता है। जबकि सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला समूह योजना एनआरएलएम कक्ष के माध्यम से चलाई जाती है। जहां पर तीन बीएमएम तैनात हैं। जिनको लगातार मानदेय दिया जाता है, लेकिन विकास खंड कार्यालय का दुर्भाग्य कहा जाए या अधिकारियों की अनदेखी, जहां विकास खंड अधिकारी सुनील जायसवाल के पास दो विकास खंडों का चार्ज हैष। विकास खंड राजेपुर तथा विकास खंड नवाबगंज। इस वजह से विकास खंड अधिकारी सही से विकासखंड कार्यालय को समय नहीं दे पाते हैं। जिसके चलते विकास खंड कार्यालय के कर्मचारी बेलगाम हो गये हैं। जिसके चलते एनआरएलएम कक्ष हमेशा बंद रहता है। जहां पर ब्लॉक मिशन मैनेजर अनुज शुक्ला, ब्लॉक मिशन मैनेजर ममता पाल तथा ब्लॉक मिशन मैनेजर संजीव पाल की तैनाती की गई है। नियम के हिसाब से नियमानुसार कार्यालय पर एक व्यक्ति को हर समय बैठकर कार्यालय को सुचारू रूप से चलाया जाना चाहिए, लेकिन कर्मचारियों को क्षेत्र में भी जाना पड़ता है। इसलिए कम से कम दो कर्मचारी यदि क्षेत्र में चले जाते हैं तो एक कर्मचारी को तो कार्यालय पर बैठना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। दूरदराज से आई क्षेत्र की जनता तथा कार्यालय से जुड़ी महिलाएं महिला सखी, महिला समूह की लाभार्थी महिलाएं आती हैं और आकर बंद कार्यालय देखकर चले जाते हैं। जिससे विकास खंड कार्यालय के कर्मचारियों पर भी पूरा असर पड़ता है, लेकिन अधिकारी/ कर्मचारी कार्यालय पर बैठने से गुरेज करते हैं।
कर्मचारी हुए बेलगाम, एनआरएलएम कक्षा अधिकतर रहता बंद
