डीएम के निरीक्षण में लोहिया में कर्मचारी मिले अनुपस्थित

सीएमएस को कार्यवाही के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने डा0 राममनोहर लोहिया अस्पताल के पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी वार्ड) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डा0 विवेक सक्सेना, संगीता शुक्ला एफडी, रीना चौहान स्टाफ नर्स, दिव्या केयर टेकर/कुक अनुपस्थित पाये गये। डीएम ने सीएमएस लोहिया को अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एनआरसी वार्ड में 08 कुपोषित बच्चे भर्ती मिले। डीएम ने एनआरसी वार्ड में भर्ती बच्चों के अभिभावकों से वार्ता कर एनआरसी वार्ड में मिल रही सुविधाओं/उपचार/बच्चों के स्वास्थ्य में हुये सुधार की जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *