
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रशासनिक न्यायमूर्ति परिक्षेत्र के जनपद आगमन पर दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
शनिवार को प्रशासनिक न्यायामूर्ति फर्रुखाबाद परिक्षेत्र डा0 योगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव उच्च न्यायालय इलाहाबाद के जनपद आगमन पर उ0प्र0 दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ शाखा के जिलाध्यक्ष ऋषि यादव के नेतृत्व में कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक दत्त उपाध्याय, संरक्षक मो0 हाफिज सैफी, सचिव दिनेश गुप्ता, संगठन सचिव शिवम साहू आदि उपस्थित रहे।
