
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा इम्पलाइज कोआर्डीनेशन कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को अखिल भारतीय स्तर पर मांग दिवस मनाया गया। प्रमुख मार्गों में बैंकों में लिपिक वर्ग तथा अधीनस्थ वर्ग की नियुक्ति के संबंध में व बैंक ऑफ बड़ौदा में पिछले लगभग चार वर्षों से नियुक्ति नहीं हुई है। जिसमें ग्राहक सेवा प्रभावित हो रही है तथा इंटर जोनल स्थानान्तरण भी रुका हुआ है। सभी दैनिक भोगी कर्मचारियों को वोनस दिया जाये। अदत्य सेटिंग का विरोध किया गया। मुख्य मुद्दों को लेकर बैंक कर्मचारियों में आक्रोश है। सरकार से मांग है कि बैंक में अविलंब नियुक्ति प्रक्रिया शुरु की जाये। इस मौके पर अंकित श्रीवास्तव, केदारशाह, रामनाथ जयसवाल, मानसी सिंह, के.वी.एस. चौहान, आनन्द कुमार, अनुराग गुप्ता, सूबेदार बाथम, सुधीर कुमार आदि लोगों ने मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और शीघ्र मांगें पूरी करने के लिए सरकार से अपील की है।
