रोजगार मेला एवं डीलर मीट का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रोजगार मेला व डीलर मीट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अजीत यादव ने उत्कृष्ट ग्राहकों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया।
आवास विकास स्थित एक होटल में श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड द्वारा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में रोजगार मेला, कस्टमर मिलन एवं डीलर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रीजनल हेड गोविंद भदौरिया, अमित यादव, अजय शर्मा व फर्रुखाबाद ने ब्रांच मैनेजर आशीष गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, ग्राहकों से सीधा संवाद स्थापित करना तथा डीलरों के साथ व्यावसायिक संबंधों को और सुदृढ़ करना रहा। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। जहाँ उन्हें कंपनी की विभिन्न योजनाओं एवं करियर अवसरों की जानकारी दी गई। वहीं कस्टमर मिलन कार्यक्रम के माध्यम से ग्राहकों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। डीलर मीट में व्यापार विस्तार, नई योजनाओं एवं भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि कम्पनी समाज के आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाते हुए आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। इस दौरान विकास सिंह यादव, विमलेश, सद्दाम हुसैन, शाह आलम, विमलेश, संजय सिंह, अनिल कुमार, भारती शाक्य, अरुण सिंह आदि उपभोक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *