जम्मू-कश्मीर: सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, अफसर समेत 4 जवान शहीद

जम्मू संभाग के डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार रात से मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए हैं. इस ऑपरेशन को सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. एक से दो आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में हो सकते हैं. आतंकी  घने जंगल का फायदा उठाकर भाग न सकें, इसके लिए सुरक्षाबलों की ओर से घेरा और सख्त किया.जम्मू संभाग के डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार रात से मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए हैं. इस ऑपरेशन को सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है.सेना की ह्वाइट नाइट कोर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर सेना और पुलिस की ओर से डोडा के उत्तर में सामान्य क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान जारी था। रात लगभग 9 बजे आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई। अतिरिक्त सैनिकों को इलाके में भेजा गया है।

अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात

उन्होंने कहा कि शुरुआत में 20 मिनट से अधिक समय तक चली गोलीबारी में एक अधिकारी सहित सेना के चार जवान और एक पुलिस कर्मी घायल हो गए. अधिकारियों ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत गंभीर बताई गई. सेना ने कहा कि अतिरिक्त सैनिकों को क्षेत्र में भेजा गया है और आखिरी रिपोर्ट मिलने तक ऑपरेशन जारी था.

जम्मू रीजन में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी

हाल के दिनों में जम्मू रीजन में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई है. खासकर पुंछ, डोडा, राजौरी, और रियासी जैसे सीमावर्ती जिलों में. हमलों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. उधर, सुरक्षाबलों को गुमराह करने के लिए आतंकी तरह-तरह के पैंतरे अपना रहे हैं.आतंकियों के पास अत्याधुनिक हथियार भी हैं.

सुरक्षाबल लगातार चला रहे हैं ऑपरेशन

जम्मू संभाग में इस वक्त 50 आतंकी सक्रिय हैं. इसमें से ज्यादातर आतंकी विदेशी यानी कि पाकिस्तानी हैं. इनके खात्मे के लिए जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों में सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमें बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में दहशत फैलाने की अपनी नापाक साजिशों से बाज नहीं आ रहा है.

आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में पाकिस्तान

वो लगातार साजिश रच रहा है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) या लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) से आतंकियों को घुसपैठ करा सके. इसके लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और लाइन ऑफ कंट्रोल के नजदीक आतंकियों के लॉन्च पैड्स को एक बार फिर एक्टिव किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *