जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकियों और एसओजी की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। राजौरी के कंडी पुलिस स्टेशन के बीरंथूब इलाके में आतंकवादियों और एसओजी टीम के बीच गोलीबारी हुई है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टुकडिय़ां मौके पर पहुंच गईं हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार शाम आतंकवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस महानिरीक्षक ( IGP) जम्मू, भीम सेन तुती ने बताया कि यह मुठभेड़ कंडी इलाके के बीरंथुब क्षेत्र में हुई। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और (SOG) स्पेशल ऑपरेशन गु्रप टीम के बीच गोलीबारी हुई। मौके पर पुलिस, सेना और CRPF की संयुक्त टीमें पहुंचीं और पूरे क्षेत्र को कड़ी घेराबंदी में लिया गया। राजौरी में यह मुठभेड़ स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल पूरे इलाके की निगरानी कर रहे हैं और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरत रहे हैं। सुरक्षा बलों ने इसी दिन उदुमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके के धरनी टॉप में भी तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई स्थानीय लोगों से प्राप्त सूचना के आधार पर शुरू की गई थी, जिसमें तीन संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियों की बात कही गई थी। वहां भी सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान जारी रखा।
सितंबर में जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में एक बार फिर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। उधमपुर के डूडू-बसंतगढ़ क्षेत्र और डोडा के भद्रवाह में सेओज धार वन सीमा पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान आतंकियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें जवान शहीद हो गया था।
राजौरी में आतंकवादियों और SOG के बीच मुठभेड़, तलाशी अभियान जारी
