जिला जेल चौराहे से फतेहगढ़ चौराहे तक चला अतिक्रमण अभियान

कई दुकानदारों का जब्ता किया गया सामान, वसूला गया जुर्माना
सिर पर टीन गिरने से कर निर्धारण अधिकारी घायल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर पालिका की ओर से जिला जेल से कलेक्ट्रेट तथा फतेहगढ़ चौराहे से कोतवाली तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया।
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका के कर्मचारियों ने अतिक्रमण अभियान के तहत फुटपाथ पर लगे सामान को जब्त कर लिया। साथ ही चार दुकानदारों पर 3500/- रुपये का जुर्माना लगाया गया। ईओ ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया, तो जुर्माने की राशि बढ़ायी जायेगी और मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। इस दौरान कई दुकानदारों से पालिका कर्मियों की नोकझोंक हुई। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कर निर्धारण अधिकारी जगजीवन राम के सिर पर टीन गिरने से वह घायल हो गये। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कर निरीक्षक राज नरायन कमल, कर निर्धारण अधिकारी जगजीवन राम, मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक व वरिष्ठ लिपिक शाखा फतेहगढ़ प्रभारी अमित सक्सेना, विजय शुक्ला के अलावा नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *