हटाया गया अतिक्रमण, दुकानदारों में मचा हडक़ंप

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। जनता को जाम से निजात दिलाने तथा शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया गया। जिससे दुकानदारों में हडक़ंप मच गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रेलवे रोड पर स्टेशन छायाग्रह से लेकर मेरठ कोल्ड स्टोरेज तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिससे दुकानदारों में हडक़ंप मच गया। दुकानदार अपना-अपना सामान जो सडक़ के फुटपाथ तक पसारे था, आनन-फानन में हटाने लगे। कई दुकानदारों ने आगे तक पड़ी टीन को हटाया तथा लकड़ी के खोखे हटाये गये। अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पालिका के कर्मचारी व दुकानदारों में तीखी झड़पें भी हुईं, लेकिन किसी दुकानदार की नहीं सुनी गयी। बताते चलें कि जिलाधिकारी ने बीते दिन बैठक कर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये थे। जिसके क्रम में कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान आर0आई0 अन्शुमान, आनन्द शुक्ला., सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल आजाद तथा सफाई नायक सुभाष चंद्र, बृजेंद्र सिंह, रवि कुमार, विमलेश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *