फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जे. एन. वी. रोड फतेहगढ़ में बीते दिन ऊर्जा संरक्षण दिवस बड़े उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ वंदना प्रमुख बहन मानसी नें दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
कार्यक्रम के प्रमुख आचार्य जितेंद्र नें ऊर्जा संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता संपन्न कराई व मुख्य वक्ता के रूप में आचार्य प्रांजल ने उपस्थित भैया-बहिनों को संबोधित किया। उन्होंने ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऊर्जा का संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अनावश्यक बिजली उपयोग से बचना, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाना तथा ऊर्जा बचत की आदतें विकसित करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों से ऊर्जा बचाने के उपाय बताए और सभी भैया बहनों से ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित भैया बहिनों ने ऊर्जा संरक्षण को अपनी दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम में जागरूकता बढ़ाने एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाया गया ऊर्जा संरक्षण दिवस
