फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत/ 2047 की अवधारणा पर प्रबुद्धजनों व जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया के साथ विचार गोष्ठी/संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सांसद मुकेश राजपूत ने विचार रखते हुए कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिये उन्हें बेहतर मंडी की सुविधा उपलब्ध करानी होगी। जनपद में प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना कराई जाये, जनपद की रोड व रेल कनेक्टिविटी में सुधार किया जाये। कासगंज से अलीगढ़ तक नई रेलवे लाइन बनाने व जनपद को हवाई कनेक्टिविटी से भी जोडऩे का सुझाव दिया। अध्यक्ष जिला पंचायत ने लिंक एक्सप्रेस-वे के लिये अधिग्रहित की जा रही जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने, स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराने, जरदोजी ब्लॉक प्रिंटिंग को बढ़ावा देने व उनका प्रशिक्षण कराने व आधुनिक खेती को बढ़ावा देने व कृषको को बाजार उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। विधायक अमृतपुर ने कायमगंज से फर्रुखाबाद बाईपास पूर्ण कराने, गँगा के किनारे एक और बाईपास बनाने, बाढ़ रोकने के उपाय करने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सी0सी0 रोड बनान, एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने, चीनी मिल कायमगंज की क्षमता वृद्धि का सुझाव दिया। विधायक भोजपुर ने ग्रामीण जीवन को आगे बढ़ाने, जनपद को मेडिकल कालेज की सुविधा उपलब्ध कराने, नमकीन उद्योग को ओ0डी0ओ0पी0 से जोडऩे का सुझाव दिया।
विधायक कायमगंज ने इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, एटा अलीगंज रोड का चौड़ीकरण कराने, चीनी मिल का उच्चीकरण कराने, लोहिया अस्पताल का उच्चीकरण कराने व पितौरा फू्रट फैक्टरी को दोबारा शुरू करने का सुझाव दिया। प्रबुद्धजनों ने मीडिया से भी संवाद किया व उनके विचार सुने। गोष्ठी में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व संबंधित अधिकारी व आमजन मौजूद रहे।
विकसित भारत/ 2047 की अवधारणा पर प्रबुद्धजनों ने दिये सुझाव
