बचाने आए भाई को भी लाठियाया, पिता पुत्र तथा भतीजों सहित चार पर मुकदमा दर्ज
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद नगर के मोहल्ला काजी टोला निवासी फरजाना बेगम पत्नी कुंवर आसिफ अली ने पति कुंवर आसिफ अली पुत्र स्वर्गीय शाहिद अली के अलावा पुत्र अकबर अली, भतीजे आफाक पुत्र कासिम, आबाद पुत्र बासिक निवासीगण मिर्जा चांदपुर थाना अकबर जनपद अलीगढ़ सहित चार लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 15 अप्रैल की रात्रि 10 बजे के करीब जमीन के बंटवारे की बात हो रही थी। मेरे द्वारा हस्तक्षेप किये जाने पर आक्रोशित पति द्वारा गाली-गलौज किया गया। विरोध करने पर पति ने लात-घूसों से पिटाई कर दी। वहीं बचाने आए भाई रईस निवासी घटियापुर को भी गाली-गलौज करते हुए लात -घूसों से पीटा। पीडि़त महिला के अनुसार आरोपियों ने मेरे तथा मेरे भाई के साथ लात-घूसों तथा लाठी डंडों से मारपीट की तथा जानमाल की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर धारा 323, 504, तथा 506 आई.पी.सी. के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
बंटवारे में पत्नी के हस्तक्षेप से आक्रोशित पति ने पत्नी को पीटा
