जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का पर्यावरण मंत्री ने किया शुभारम्भ

प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, जीते मेडल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला ताइक्वांडो एशोसिएशन के द्वारा तृतीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोट्र्स स्टेडियम फतेहगढ़ में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलीत कर तथा वन्दे मातरम थीम के साथ किया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, प्रो0 डा0 बंदना द्विवेदी, डा0 रजनी सरीन, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, डीएस राठौर, डीआईओएस नरेन्द्र पाल, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, पर्यावरण विशेषज्ञ गुन्जा जैन, अंजुम दुबे, लक्ष्मण टण्डन, योगेश शुक्ला, मोहनलाल अग्रवाल, सुशांत गुप्ता, वासुकी नाथ ओझा, शीश मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में सनी दिवाकर, निकेता दुबे, सिमरन कन्नौजिया, रसिका यादव, सिद्धि कुशवाहा, कशिश, मुस्कान राजपूत, रूबी, आदित्य राठौर, मुस्तफीज रहमान, उपासना, दिपांजली बाथम मौजूद रहे। डा0 रजनी सरीन, अजय प्रताप सिंह, कर्मवीर सिंह यादव एवं समस्त कर्मचारी तथा सहयोगी अभिभावक के साथ आदि लोग प्रतियोगिता के अवसर पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। सब जूनियर बालक वर्ग अंडर-21 में शिवांश राजपूत प्रथम, श्रेयांश शाक्य द्वितीय, शिवाय गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर बालक अंडर-23 में सारांश कुशवाहा प्रथम, अभय सिंह द्वितीय, रिषिध राजपूत तृतीय रहे। सब जूनियर बालक अंडर-29 में शौर्य प्रथम, सक्षम पाल द्वितीय, अथर्व सिंह तृतीय, हर्ष चतुर्थ स्थान पर रहे। सब जूनियर अंडर-38 वर्ग में अरिहंत गंगवार प्रथम, पार्थ द्वितीय, तनिष्क सिंह तृतीय, सक्षम राजपूत चतुर्थ स्थान पर रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में अमन श्रीवास्तव विजेता रहे। बालक वर्ग 50 किलो भार वर्ग में देवांश प्रथम, कुनाल राजपूत द्वितीय, सक्षम सिंह तृतीय, तैयब चतुर्थ स्थान पर रहे। सब जूनियर अंडर-20 बालिका वर्ग में रिद्धिमा वर्मा प्रथम, प्रियंका द्वितीय, आराध्या तृतीय, इशानी चतुर्थ स्थान पर रही। सब जूनियर बालिका अंडर-24 वर्ग में शैलजा सिंह प्रथम, जिज्ञासा द्वितीय, अक्षरा सिंह तृतीय रही। सब जूनियर अंडर-26 में समृद्धि विजेता रही। सब जूनियर बालिका अंडर-29 में अमिता सिंह प्रथम, अन्वी सिंह द्वितीय, दिशा तृतीय रही। सब जूनियर अंडर-32 में श्रेयांशी प्रथम, अंशिका सिंह द्वितीय, इशिका राजपूत तृतीय रही। सब जूनियर अंडर-35 में दिव्यांशी प्रथम, वैष्णवी मिश्रा द्वितीय, आस्था गंगवार तृतीय, श्रुति चतुर्थ रही। सब जूनियर बालिका अंडर-38 में सनया देवी प्रथम, अर्नवी द्वितीय, वैष्णवी तृतीय, आरना चतुर्थ रही। सब जूनियर अंडर-41 सुभि प्रथम, श्रेयांशी राज द्वितीय, ओसमी यादव तृतीय, अस्मिता कटियार चतुर्थ स्थान पर रही। सभी खिलाडिय़ों की प्रतियोगिता ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अजय प्रताप सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *