कायमगंज, समृद्धि न्यूज। प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत व अधिशासी अधिकारी लव कुमार मिश्रा के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में नगर पालिका परिषद कायमगंज द्वारा तहसील रोड, जामा मस्जिद चौराहा से बजरिया राधा कृष्ण, श्यामा गेट, मुख्य चौराहा, मछली मंडी रोड, लाल कुआँ मुख्य मार्ग में प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसमें गिरीश चंद्र, राजीव, रजत शाक्य, रोहित गुप्ता व धर्मपाल द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन व डिस्पोजल मैटेरियल उपयोग करने पर 6000/-रुपया का जुर्माना वसूल करते हुए प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई तथा भविष्य में उन्हें प्रतिबंधित पॉलीथिन उपयोग न करने हेतु कड़ी चेतावनी दी गई। अभियान में कुल 10 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन व डिस्पोजल मैटेरियल जब्त किया गया। जिसके सापेक्ष 6000/-रुपया जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार आजाद, राजस्व निरीक्षक अंशुमन शुक्ला, सफाई नायक सुभाष चंद्र, टैक्स अमीन बादशाह, सहायक लिपिक अरशद व धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे।
