
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मूकबधिर विद्यालय फतेहगढ़ में दिव्यांगजनों को नि:शुल्क ट्राई साईकिल, कान मशीन, वैशाखी आदि उपकरण वितरण किए गये। सांसद मुकेश राजपूत, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक/राज्य दिव्यांग बोर्ड के सदस्य अभिषेक त्रिवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्रा, जिला दिव्यांगजनशक्तिकरण अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह, आशीष दुबे, विनोद वर्मा, डा0 अमूल गंगवार, गोपाल गुप्ता आदि लोगों ने उपकरण बटवाने में सहयोग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ शुरु हुआ। कार्यक्रम में 100 ट्राई साइकिल, 20 बैसाखी और पांच कान की मशीनों को वितरित किया गया। मुकेश राजपूत ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा करते भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की सरकार अपने को गौरंगबित महसूस करती है। दिव्यांग जनों के लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार प्रयत्नशील है, दिव्यांग जनों के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने कई योजनाओं को चलते हुए दिव्यांग जनों को स्वावलंबन की जिंदगी जीने का हक प्रदान किया है। अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र की मोदी की सरकार ने दिव्यांगजनों को बहुत सम्मान दिया है। जिसके परिणाम स्वरूप आज दिव्यांग भी सामाज में अन्य लोगों की भांति कार्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं दिव्यांगजनों के अंदर कई प्रकार की प्रतिभाएं छिपी हुई हैं।
