फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया। हिन्दी दिवस पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता कृष्ण कुमार कटियार ने हिन्दी भाषा पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत की संविधान सभा में 14 सितम्बर 1949 को देव नगरी लिपि में लिखी गयी हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रुप में स्वीकार किया। यह निर्णय हिन्दी को भारत की भाषा के रुप में बढ़ावा देने और विकसित करने तथा राष्ट्र के विविध थाबाई और संस्कृति क्षेत्रों को एकजुट करने के लिए हिन्दी का विकास आवश्यक है। संचालन करते हुए रामानंद पाण्डेय ने कहा कि बिना हिन्दी के हम विकसित राष्ट्र की कल्पना नहीं कर सकते है। हिन्दी ही भारत की भारतीयता निहित है। हमारे देश में कालीदास से लेकर तुलसीदास, महादेवी वर्मा, भारतेन्दु, हरिश्चन्द्र आदि अनेकों लेखकों ने हिन्दी संस्कृत में अहम योगदान दिया। जिसको राष्ट्र नमन करता है। इस अवसर पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संचालन प्रदीप अवस्थी ने किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चे मौजूद रहे।
हिन्दी दिवस पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में निबंध प्रतियोगिता हुई आयोजित
