फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शासन की तमाम रोक के बावजूद भी ट्रैक्टरों से सवारी ढोने का सिलसिला थम नहीं रह है। आये दिन दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर बेखौफ होकर नगर से निकल रहे हैंं।
जानकारी के अनुसार सरकार के सख्त निर्देश हैं कि ट्रैक्टर से सिर्फ कृषि कार्य ही किया जाये। सवारी ढोने व अन्य प्रयोग में न लाया जाये, लेकिन सरकार के इस आदेश का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। जिसके चलते दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों में सवारियां भरकर बेरोकटोक चौकी, कोतवालियों के सामने से गुजर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस सब जानकर भी अंजान बनी हुई है। बीते दिन एक ट्रैक्टर ट्राली भरी आवास विकास चौकी के सामने से निकली, तभी पुलिस आरक्षी ने उसे रोक लिया और उससे पैसे लेकर उसे जाने दिया। ऐसे कई मामले आये दिन नजर आते हैं, लेकिन सब मूकदर्शक बने हुए हैं। सरकार यदि सख्ती से उपरोक्त आदेश का पालन नहीं करायेगी, तो ऐसे ही ट्रैक्टर बेरोकटोक गुजरते रहेंगे और दुर्घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे।
शासन के आदेश के बाद भी नहीं रुक रहा ट्रैक्टर ट्रालियों से सवारी ढोना
