डीएम के आदेश के बावजूद भी नगर पालिका ने नहीं लिया संज्ञान
आक्रोशित व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तहसील व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल ने शहर की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में दर्शाया कि उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद रेलवे रोड की दुर्दशा तथा जाम की समस्या से लोग जूझ रहे है। संबंधित अधिकारी रूचि नहीं ले रहे है। दो साल पूर्व चौक से रेलवे स्टेशन तक चौड़ीकरण के लिए अतिक्रम हटवाया गया था। नाला बनवाने का कार्य नगर पालिका दो साल में भी पूर्ण न कर सकी। दुकानदारों के साथ-साथ स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी जाम के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेलवे रोड पर पाण्डेश्वर नाथ शिवालय है। इसी माह से सावन शुरु हो रहे है। रेलवे रोड की समस्या को लेकर भक्तों में भी नाराजगी है। ऐसे में लोग नगर पालिका व शासन को कोसते है। उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने रेलवे रोड की समस्या उठायी थी। डीएम ने निर्देश भी दिये थे। अभी तक रेलवे रोड की व्यवस्था सही नहीं की गई है। ऐसे में लोगों में नाराजगी है। जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने भी कार्य न होने पर नगर पालिका के प्रति नाराजगी जतायी।
दो साल बाद भी रेलवे रोड की दुर्दशा जहां की तहां पर
