पाकिस्तान 130 अरब डॉलर का कर्ज, देने बाले भी फेरने लगे मुंह…

समृद्धि न्यूज।

नई दिल्ली,कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान को अब मदद के लिए सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से ही आस बची है, लेकिन IMF ने शहबाज शरीफ सरकार से ग्रेड 17 और इससे ऊपर की रैंक के सरकारी अफसरों और उनके परिवार की संपत्ति की डिटेल साझा करने की मांग रखी है……

IMF ने कर्ज के लिए रखी ये बड़ी शर्त:एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने सबसे बड़ा आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्तान को मदद देने के लिए जो शर्तें रखी वो देश के सरकार के लिए सिरदर्द बनी हुई है. दरअसल, IMF ने शहबाज शरीफ की सरकार से ग्रेड 17 और इससे ऊपर की रैंक के सरकारी अफसरों की संपत्ति की डिटेल साझा करने की मांग रखी है. यही नहीं इन सभी अफसरों के अलावा इनके परिवार की संपत्ति की डिटेल भी मांगी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *