फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वाधान में शुक्रवार को कारगिल शहीद दिवस बढ़पुर स्थित एक होटल में मनाया गया। भारतीय सेना को पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाध्यक्ष कैप्टन आरपी अग्निहोत्री ने कहा कि अपने स्वास्थ्य कारणों से संगठन को सुचारु रुप से चलाने के लिए सर्वसम्मति से मुनेश्वर सिंह चौहान को संगठन का अध्यक्ष मनोनित कर कार्यभार सांैपा गया। सभी ने कारगिल विजय दिवस मनाया और सैनिकों के जंबाज कार्य को याद किया। इस अवसर पर संरक्षक ठा0 वीरेन्द्र सिंह राठौर, कर्नल रवेन्द्र सिंह, आरपी अग्निहोत्री, मुनेश्वर सिंह चौहान, राकेश सिंह राठौर, एनपी सिंह यादव, रामकरन सिंह चौहान, सीपी सिंह परिहार, श्याम सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया कारगिल विजय दिवस
