Headlines

पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान से लड़ाई लडऩे के लिए भरी हुंकार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक बढ़पुर स्थित होटल राजपूताना के सभागार में सम्पन्न हुई। वर्तमान में चल रहे युद्ध पर चर्चा की गई। सभी पूर्व सैनिकों ने हुंकार भरते हुए कहा कि हम सब लड़ाई लडऩे के लिए तैयार है। देश की युद्ध परिस्थितियों में आम जनता एकजुट है। पूर्व सैनिकों ने एकजुट होकर देश की जनता को धन्यवाद दिया। किरन सिंह राठौर ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर रख दिया है। उनकी एक भी ड्रोन व मिसाइल देश में घुसने नहीं दी गई है और उनके हवाई अड्डों को धूल में मिला दिया। कैप्टन उदयराज सिंह ने कहा कि आज जो युद्ध हो रहा है उसे पहले हो जाना चाहिए था। राकेश सिंह राठौर ने कहा कि सीजफायर जल्दी नहीं करना चाहिए था। पाकिस्तान हमेशा दोगलागिरी का काम करता है। सुनील कुमार सिंह ने कहा कि हम लोग निष्ठा के साथ नरेन्द्र मोदी के साथ है। रामकरन सिंह ने कहा कि युद्ध विराम शर्तों पर होना चाहिए। इस अवसर पर सीपी परिहार, राजेन्द्र पाल, राजकिशोर चंदेल, उदय पाल सिंह चौहान, श्याम सिंह चौहान, इंद्रेश सिंह चौहान, राहुल सिंह चौहान, विजय कुमार तिवारी, विवेक सिंह राठौर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *