फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में शनिवार को परीक्षा परिणाम वितरित किया गया। वार्षिक परीक्षा फल प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा ने बच्चों को वितरित किया। कक्षा 6, 7, 8 एवं 9, 11 के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अंक पत्र के साथ प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर पुरुस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र मैरिट सूची में उच्च स्थान प्राप्त करें। शिक्षक अखिलेश कुमार पाण्डेय ने छात्रों को अनुशासन एवं निरंतरता की सीख दी। कक्षा 6 में प्रथम स्थान कुनाल वर्मा ने प्राप्त किया। कक्षा ७ में गुरमीत सक्सेना, कक्षा ८ में खुर्शीद, कक्षा ९ में उवैस अंसारी, कक्षा 11 में फाजिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी और कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं। इस अवसर डा0 बृजमोहन, प्रवक्ता सर्वेश कुमार यादव, देवाशीष पाठक, रामचन्द्र कुरील, अविलाश गंगवार, गुलशन धीर, विक्रांत यादव, पुष्पेन्द्र शर्मा, मनोज कुमार, बच्चू लाल, संघप्रिय गौतम, दिलीप सिंह, नितिन यादव, संजय गिरी, वरन पाल यादव, सरिता शर्मा, नेमा देवी, संजीव कुमार एवं संजीव मौजूद रहे।
भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में छात्रों को वितरित किये गये परीक्षा फल
