
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सी0पी0 इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार पुन: उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से अपनी गुणवत्ता सिद्ध की है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम की उद्घोषणा के साथ सी0पी0आई0 विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार पुन: अपनी सर्वोच्चता का लोहा मनवाया।
विद्यालय की छात्रा शगुन चतुर्वेदी ने विद्यालय में सर्वोच्च अंक 93.6 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर मरियम नूर ने 90.8 प्रतिशत अंक लाकर मानविकी संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर नंदिनी शुक्ला ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय की गरिमा बढ़ाई। इसके अलावा लगभग 16 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित किए। जिनका विवरण निम्नवत है। शगुन चतुर्वेदी 93.6 प्रतिशत, मरियम नूर 90.8 प्रतिशत, नंदिनी शुक्ला 90 प्रतिशत, तान्या 88 प्रतिशत, प्रमित 86 प्रतिशत, श्रेया गुप्ता 85 प्रतिशत, तुलसीका शर्मा 85 प्रतिशत, देव सिंह 85, हिमांशु पाल 83.6 प्रतिशत, सुमेरा खान 82.8 प्रतिशत, रिद्धिमा गंगवार 82.6 प्रतिशत, आयुष वर्मा 81.6 प्रतिशत, लकी राज 80.8 प्रतिशत, अनुष्का वर्मा 80.2 प्रतिशत, वेदांत वर्मा 80 प्रतिशत, पद्मनाभ 80 प्रतिशत कक्षा 12 के शेष सभी बच्चों ने श्रेष्ठ अंक प्राप्त किए।
इसी श्रंखला में दसवीं के विद्यार्थियों ने भी अपनी श्रेष्ठता कायम रखी। विद्यालय की छात्रा श्रेया यादव ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश: उन्नति सफलता ने 95.2 प्रतिशत तथा मेघा गुप्ता ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 90 प्रतिशत से ऊपर 27 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिनमें अभिराज दुबे 94.8 प्रतिश, आशीष प्रजापति 94.8 प्रतिशत, शिवम कुमार 94.6 प्रतिशत, अर्पण श्रीवास्तव 94 प्रतिशत, अथर्व पांडे 93 प्रतिशत, सलोनी शाक्य 93.2 प्रतिशत, उत्कर्ष राज 93 प्रतिशत, अभय अग्निहोत्री 92.8 प्रतिशत, समर्थ दीक्षित 92.8 प्रतिशत, पर्णिका बाजपेई 92.4 प्रतिशत, सुनैना शुक्ला 92 प्रतिशत, याहया रहमान 91.8 प्रतिशत, कृष्णा शाक्य 91.6 प्रतिशत, शिवांक राजपूत 91.4 प्रतिशत, नव्या मिश्रा 91.4 प्रतिशत, पावनी बाजपाई 91.4 प्रतिशत, कृष्णा शुक्ला 91.4 प्रतिशत, देवजीत प्रजापति 91.2 प्रतिशत, मनीषा फातिमा 91 प्रतिशत, आयुष कुमार 90 प्रतिशत, समृद्धि कटियार 90 प्रतिशत, सुमित शाक्य 90 प्रतिशत, यशिका द्विवेदी 90 प्रतिशत, कुशाग्र मिश्रा 90 प्रतिशत, जबकि 80: से अधिक अंक लाने वाले 44 विद्यार्थी हैं। गुणवत्ता की दृष्टि से विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत एवं सराहनीय रहा। अच्छा परिणाम आने के कारण विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
निदेशिका डॉ0 मिथिलेश अग्रवाल व उपनिदेशिका अंजू राजे, प्रधानाचार्य डॉ0 विनोद चंद्र शर्मा ने बताया की परीक्षा का परिणाम यह दर्शाता है कि हमारे विद्यार्थी कभी भी परिश्रम से पीछे नहीं रहते हैं। छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु 16 मई से 31 मई तक समर कैंप आयोजन किया जा रहा है।
