
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष/उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देशन में गत दो अक्टूबर से दस अक्टूबर तक सम्पूर्ण देश और प्रदेश में स्वच्छता जागरूकता अभियान “स्वच्छता ही सेवा है” चलाया गया।इसमें माननीय कार्यपालक अध्यक्ष द्वारा स्वच्छता क्रमशः आंतरिक,बाह्य, पर्यावरण एवं महत्पूर्ण वाणी की स्वच्छता आत्मसात करने हेतु विशेष बल दिये जाने के लिए सभी को प्रेरित किया।स्वच्छता जागरूकता अभियान जिले के प्रत्येक प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय तथा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को सम्मिलित करते हुए आयोजित किया गया। मंगलवार की शाम जनपद न्यायालय के सभागार में इस अभियान के समापन समारोह का आयोजन किया गया जहां जनपद न्यायाधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित कर कर समापन समारोह कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आज समाज के हर वर्ग को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि स्वच्छता जागरूकता अभियान में छात्र छात्राओं की सहभागिता और उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन उनके जागरूकता की ललक को स्पष्ट करता है और उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र,छात्राएं व संस्थाएं बधाई के पात्र है।कार्यक्रम में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को जनपद न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इनमें चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए प्रथम स्थान नैन्सी यादव को,द्वितीय स्थान स्नेहा मौर्या को तथा तृतीय स्थान रोशनी कुमारी को मिला।इसी क्रम में निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रितिका पाण्डेय को,द्वितीय स्थान करिश्मा मोदनवाल व शिखा को तथा तृतीय स्थान अंजलि और पलक श्रीवास्तव को मिला जिन्हें प्रशस्तिपत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। न्यायिक अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी छात्र एवं छात्राओं प्रोत्साहन स्वरूप गिफ्ट पैकेट प्रदान किया गया।कार्यक्रम में गौरव कुमार श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश,रामायण शर्मा प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, सुशील कुमार शशि पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट, शैलेश कुमार तिवारी पीठासीन अधिकारी,भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन प्राधिकरण,अशोक कुमार दूबे प्रथम अपर जिला जज,राकेश कुमार चतुर्थ अपर जिला जज, अमित कुमार पाण्डेय अपर जिला जज,शैलेन्द्र सिंह यादव अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा प्रशान्त कुमार शुक्ला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित सभी न्यायिक अधिकारी,महेन्द्र कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,शैलेन्द्र सिंह क्षेत्राधिकारी नगर,राजेश कुमार आर्य जिला विद्यालय निरीक्षक,कुसुमलता प्रधानाध्यापक राजकीय बालिका इण्टर कालेज,प्रकृति वर्मा प्रवक्ता राजकीय बालिका इण्टर कालेज तथा छात्र व छात्रायें उपस्थित रहे।
