माउन्ट लिट्रा जी स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा अब्बल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माउंट लिट्रा जी स्कूल का परीक्षा परिणाम सीबीएसई बोर्ड का शत-प्रतिशत रहा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद का दोपहर में परिणाम आया। जिसमें माउंट लिट्रा जी स्कूल के छात्र-छात्रायें टॉपटेन सूची में आकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कृष्णा वर्मा ने ९५.८ प्रतिशत लाकर विद्यालय में टॉपर सूची में प्रथम रैंक हासिल की। सुभा कटियार ९५.६ प्रतिशत, आदित्य भदौरिया ९४.४ प्रतिशत, किमी यादव ने ९३.६, मो0 अजीम ९३.४, देवराज यादव ९३.२, ऋषी यादव ९३, प्रांशु राठौर ९२.४ प्रतिशत, वत्स वर्मा ९१.२, अंशिका वर्मा ९०.६, अनुष्का सिंह ९०.४ प्रतिशत, केशव गुप्ता ने ९० प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय की टॉपटेन सूची ेमें अपना नाम दर्ज कराया। वहीं इंटर में रजत ने ९५ प्रतिशत अंक प्राप्त किये। विद्यालय की डायरेक्टर डॉ0 रंजना गंगवार प्रधानाचार्य लकी चावला ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *