आबकारी निरीक्षक ने पकड़ी 100 किलोग्राम लहन, की नष्ट

35 लीटर कच्ची शराब बरामद कर दो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
आबकारी निरीक्षक ने छापा मारकर 100 किलोग्राम लहन को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। इसके अलावा 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा दो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत सोमवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 राजेश कुमार चौबे मय स्टाफ एवं थाना कायमगंज के उप निरीक्षक सुनील कुमार के साथ ग्राम ममापुर मे दविश दी गई। दविश के दौरान लगभग 100 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। लगभग 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर सुसंगत धारा में दो अभियोग पंजीकृत किये गये। साथ ही क्षेत्र की आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया। सभी दुकानों पर नियमों को सुनिश्चित कराने के साथ ही गोपनीय टेस्ट परचेस कराया गया। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तथा उनके संचालन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। पीओएस मशीन से बिक्री ऑनलाइन की भी जांच की गई। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *