फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रवर्तन अभियान चलाया गया। आबकारी निरीक्षकों ने रामलीला गढ्ढा, श्याम नगर में दबिश दी और लगभग 80 किलोग्राम लहन नष्ट किया। साथ ही 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की तथा तीन अभियोग पंजीकृत किए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन को रोकना है। आबकारी विभाग ने इस अभियान के तहत आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया और स्टाक रजिस्टर, ऑनलाइन पेमेंट, सीसीटीवी कैमरे का परीक्षण किया गया।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह और क्षेत्र-2 राजेश कुमार चौबे ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर अवैध शराब के खिलाफ रामलीला गढ्ढा, श्याम नगर में दबिश दी। दबिश के दौरान लगभग 80 किलोग्राम लहन नष्ट की गई। 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर कुल 03 अभियोग पंजीकृत किए। इसके साथ ही टीम ने आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर, ऑन लाइन पेमेंट, सीसीटीवी कैमरा का परीक्षण किया। आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा।
आबकारी टीम ने रामलीला गड्ढा व श्याम नगर में अभियान चलाकर पकड़ी ७५ लीटर कच्ची शराब
