आबकारी टीम ने जनपद में चलाया अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान

सैकड़ों लीटर को किया नष्ट, एक गिरफ्तार
ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक कर अवैध/जहरीली शराब के दुष्प्रभाव के सम्बंध मे पोस्टर किये वितरित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आबकारी आयुक्त के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में मंगलवार को जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों लहन को नष्ट किया गया साथ ही एक को गिरफ्तार कर किया और लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। आबकारी पुलिस ने दुकानों का भी निरीक्षण किया। दुकानों से गोपनीय टेस्ट परचेस कराई गई।
आबकारी निरीक्षक सचिन त्रिपाठी ने अपने हमराहों के साथ मोहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भरतपुर में दविश दी। मौके पर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया तथा ईंट-भट्टो पहुंचकर छापेमारी कर जांच की। वहीं कोतवाली कायमगंज आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार चौबे ने अपने हमाराहों के साथ ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक की गई। अवैध/जहरीली शराब के दुष्प्रभाव के सम्बंध मे पोस्टर वितरित किए गए। मन्डी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार कश्यप मय स्टाफ के साथ संदिग्ध ग्राम श्यामनगर एंव प्रेमनगर मे दबिश दी। श्याम नगर में लगभग 100 किलोग्राम लहन नष्ट करायी तथा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। प्रेम नगर मे 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियुक्त वीरेंद्र राजपूत पुत्र लाला वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आबकारी पुलिस ने दुकानो का निरीक्षण किया। दुकानों से गोपनीय टेस्ट परचेस कराई गई, सभी दुकानो पर से बिक्री निर्धारित मूल्य पर होते मिली। विके्रताओं को निर्देशित किया गया कि शत प्रतिशत बिक्री पीओएस मशीन से ही करें। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण/बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *