आबकारी टीम ने छापेमारी कर 150 किलोग्राम लहन किया नष्ट

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद में चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी टीम ने संदिग्ध ग्राम में दविश देकर १५० किलो लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं टीम ने 15 लीटर कच्ची शराब बरामद कर एक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र राजेश कुमार चौबे ने अपने मय स्टाफ एवं कोतवाली कायमगंज पुलिस ने ग्राम रूटौल एवं नरसिंहपुर में दबिश दी। टीम ने छापेमारी कर लगभग 150 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस दौरान टीम ने 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर अभियोग पंजीकृत किए गए। टीम ने आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। टीम ने स्टाक रजिस्टर, ऑन लाइन पेमेंट, सीसीटीवी कैमरा व पीओएस मशीन से बिक्री का परीक्षण किया। आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण/बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *