आबकारी टीम ने लकूला में छापा मारकर तीन को दबोचा

तीस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आबकारी टीम ने ग्राम लकूला में दविश देकर तीन युवकों को पकड़ लिया तथा ३० लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-१ आनंद कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक सचिन त्रिपाठी के साथ पुलिस को लेकर थाना कादरीगेट के क्षेत्र ग्राम लकूला में दविश देकर तीन लोगों को कच्ची शराब सहित पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आबकारी टीम को ३० लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। वहीं जनपद की देशी, विदेशी, बियर दुकानों की तथा कैंटीनों की चेकिंग की गई। सभी दुकानों पर नियमों को सुनिश्चित कराने के साथ ही दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेज करवाया जा रहा है। निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बिक्री ना हो साथ ही पोस मशीन, पेटीएम, गूगल-पे से बिक्री हो इसको भी सुनिश्चित किया जा रहा है। अवैध मदिरा के निर्माण/बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *