सपा अधिवक्ता सभा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

इटावा, समृद्धि न्यूज। जिला पंचायत में समाजवादी अधिवक्ता सभा के कार्यकारणी विस्तार व मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि अध्यक्ष जिला पंचायत अभिषेक यादव अंशुल ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी।
सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, महामंत्री वीरू भदोरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, लखन सिंह जाटव, सर्वेश शाक्य, बृजेश दुबे, चन्दगीराम यादव, विक्की गुप्ता, उमेश राजपूत डुल्ले, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा अभिनय यादव, प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा राजू यादव, वीरू कठेरिया, भुवनेश यादव, मदीना सिद्दीकी, हरिशंकर सक्सेना, पुष्पेंद्र कुशवाहा, दीपक कुदेशिया, मेराज अली खान, लक्ष्मण यादव, माधुर यादव, नफीसा खान, जगवीर सिंह यादव अल्लू, अंकुर यादव, अखिलेश यादव, विपिन मिश्रा, शिवकिशोर कश्यप, मोहित यादव, जितेंद्र कुमार, पंकज यादव, शैलेंद्र यादव, विजय प्रताप आदि शामिल हुए। अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अभिनय यादव ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संचालन वीरू कठेरिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *