हरा चारा, दाना, भूसा आदि पर्याप्त मात्रा में रखने के दिये निर्देश
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ0 लव कुमार मिश्रा ने रमापुर दबीर स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया तथा गौवंशों को अलग करने की जाली लगवाकर सी0सी0टी0 कैमरे कि निगरानी में गौवंशों की देखरेख करने की बात कही। अधिशासी अधिकारी ने गौवशों के लिए हरे चारे की बुवाई करने तथा भूसा व दाना पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिये। उन्होंने बछियों के लिए अलग टिन शेड डलवाकर व्यवस्था करने की बात कही। ईओ ने कहा कि गौवशों की देखरेख में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। ईओ ने गौपालकों से गोवंशों के लिए हरा चारा, भूसा दाना के बारे में जानकारी की। इस दौरान प्रधान लिपिक राम भुवन, अन्शूमान, आनन्द शुक्ला, सफाई नायक विजेन्द्र मौजूद रहे।
अधिशाषी अधिकारी ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण
